18 फरवरी 2021 को आईपीएल की ऑक्शन के बाद से बहुत से खिलाड़ी एक टीम से दूसरी टीम में चले गए है और इसके कुछ खिलाड़ी इस आईपीएल में पहली बार खेलेंगे। इस पोस्ट में हम सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट (Sunrisers Hyderabad Khilari List 2021) दिखायेंगे, जिससे आपको पता चल सके की आईपीएल 2021 के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम में कौन कौन से खिलाड़ी है।
सनराइज़र्स हैदराबाद खिलाड़ी लिस्ट 2021 – Sunrisers Hyderabad Khilari List 2021
Sunrisers Hyderabad Team Update in Hindi- आईपीएल 2021 से पहले डेविड वार्नर की टीम को एक बड़ा झटका लगा है, ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मिचेल मार्श ने आईपीएल की इस पूरी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। मिचेल मार्श में ये फैसला लेने से पहले बताया की वो बॉयो बबल में नहीं रहना चाहते और इसकी जानकारी उन्होंने बीसीसीआई को पहले ही दे दी थी। हैदराबाद की टीम ने शॉन मार्श के रिप्लेसमेंट में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैसन रॉय को अपनी टीम में लिया है।
जरूर पढ़े- आईपीएल 2021 में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम का मैच कब कब है, देखें मैचों की पूरी लिस्ट
Sunrisers Hyderabad Khilari List 2021- आईपीएल के 14वें सीजन के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम 2021 में कुल 25 खिलाड़ी है, जिसमे 7 बल्लेबाज, 5 ऑल रॉउंडर, 3 विकेट कीपर और 10 गेंदबाज शामिल है। सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम में खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
संख्या (S. No.) | सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी (Players Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1. | डेविड वार्नर | बल्लेबाज |
2. | केन विलियमसन | बल्लेबाज |
3. | मनीष पांडेय | बल्लेबाज |
4. | प्रियम गर्ग | बल्लेबाज |
5. | विराट सिंह | बल्लेबाज |
6. | अब्दुल समद | बल्लेबाज |
7. | जैसन रॉय | बल्लेबाज |
8. | केदार जाधव | ऑल रॉउंडर |
9. | विजय शंकर | ऑल रॉउंडर |
10 | अभिषेक शर्मा | ऑल रॉउंडर |
11. | जैसन होल्डर | ऑल रॉउंडर |
12. | मोहम्मद नबी | ऑल रॉउंडर |
13. | जॉनी बेयरस्टो | विकेट कीपर |
14. | श्रीवत्स गोस्वामी | विकेट कीपर |
15. | रिद्धिमान साहा | विकेट कीपर |
16. | बसिल थम्पी | गेंदबाज |
17. | भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज |
18. | जगदीशा सुचिता | गेंदबाज |
19. | खलील अहमद | गेंदबाज |
20. | मुजीब उर रहमान | गेंदबाज |
21. | राशिद खान | गेंदबाज |
22. | संदीप शर्मा | गेंदबाज |
23. | शाहबाज़ नदीम | गेंदबाज |
24. | सिद्दार्थ कौल | गेंदबाज |
25. | टी नटराजन | गेंदबाज |
अन्य जानकारी–
सनराइज़र्स हैदराबाद से जुड़े कुछ अन्य सवाल जवाब!
-
सनराइज़र्स हैदराबाद 2021 का कप्तान कौन है?
इस टीम के कप्तान का नाम डेविड वार्नर है, जो ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज है और एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी भी है। 2021 से पहले डेविड वार्नर की कप्तानी में, हैदराबाद की टीम ने एक बार आईपीएल 2016 में जीता था।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का विकेट कीपर 2021 कौन है?
सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम में 3 विकेट कीपर है, जिसमे जॉनी बेयरस्टो, श्रीवत्स गोस्वामी और रिद्धिमान साहा का नाम शामिल है।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का आईपीएल 2021 में कोच कौन है ?
आईपीएल की सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के हेड कोच का नाम ट्रेवर बेलिस है, ये ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच और फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके है।
-
सनराइज़र्स हैदराबाद का मालिक 2021 कौन है?
सनराइज़र्स हैदराबाद के मालिक सन ग्रुप है, जिनकी कंपनी SUN TV Network है। यह कंपनी अपने टीवी चैनल चलाती है और इसने 2012 से हैदराबाद को ख़रीदा हुआ है। सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम सन ग्रुप की कलानिथि मारन के मालिकाना हक़ में है और 2012 में हैदराबाद स्थित डेक्कन चार्जर्स द्वारा आईपीएल को समाप्त किए जाने के बाद इसे बनाया किया गया था।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– Youtube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।