आईपीएल 2021, 15 अक्टूबर 2021 को खत्म हो चूका है, जिसकी विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स रही थी। इसके बाद शुरू होंगी आईपीएल 2022 यानि आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारी, जिसमे सबसे पहले होगी आईपीएल 2022 की नीलामी (IPL 2022 Ki Nilami), जिसकी जानकारी हम आपको इस पोस्ट में देने वाले है और आपको बताने वाले है की आईपीएल 2022 की नीलामी कब होगी।
आईपीएल 2022 की नीलामी कब होगी – IPL 2022 Ki Nilami Kab Hogi
आईपीएल 2022 की नीलामी एक मेगा नीलामी होगा, जिसमे आपको 10 टीमें नीलामी करती हुई नज़र आएँगी। आईपीएल 2022 की नीलामी से जुडी जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2022 में टीमों की संख्या के साथ साथ आईपीएल टीमों के पर्स की रकम भी बढ़ाई जाएगी, जिसके बाद टीमें दिल खोलकर मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी। पुरानी 8 टीमों के लिए 90-90 करोड़ रूपये हर टीम को दिए गए थे, जिसमे से लगभग आधी रकम, टीमें 30 नवंबर 2021 तक आईपीएल 2022 की रिटेंशन में खर्च कर चुकी हैं।
IPL 2022 Ki Boli Kab Lagegi- आईपीएल 2022 की नीलामी बीसीसीआई द्वारा 12 और 13 फरवरी दो दिन के लिए कन्फर्म किया गया हैं, यह ऑक्शन बेंगलुरु में ही आयोजित की जाएगी। आईपीएल की नीलामी के लिए बीसीसीआई ने कुल 1214 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया था और अब कुल 590 खिलाड़ी फाइनल किये गए हैं, जिसमें 370 इंडियन खिलाड़ी हैं और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं।
आईपीएल नीलामी लिस्ट 2022
आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले 30 नवंबर को आईपीएल में टीमों की रिटेंशन लिस्ट फाइनल हो गयी है, जिसमे किसी टीम ने 2 तो किसी टीम ने 4 खिलाड़ी अपनी टीम में रिटेन किये हैं। जिनकी पूरी लिस्ट आप नीचे भी देख सकते हैं-
संख्या | खिलाड़ी का नाम | टीम | कीमत |
---|---|---|---|
1. | रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस | 16 करोड़ |
2. | जसप्रीत बुमराह | मुंबई इंडियंस | 12 करोड़ |
3. | सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस | 08 करोड़ |
4. | कीरोन पोलार्ड | मुंबई इंडियंस | 06 करोड़ |
5. | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 15 करोड़ |
6. | ग्लेंन मैक्सवेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 11 करोड़ |
7. | मोहम्मद सिराज | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर | 07 करोड़ |
8. | मयंक अग्रवाल | पंजाब किंग्स | 14 करोड़ |
9. | अर्शदीप सिंह | पंजाब किंग्स | 04 करोड़ |
10. | केन विलिमसन | सनराइज़र्स हैदराबाद | 14 करोड़ |
11. | अब्दुल समद | सनराइज़र्स हैदराबाद | 04 करोड़ |
12. | उमरान मलिक | सनराइज़र्स हैदराबाद | 04 करोड़ |
13. | रविंद्र जडेजा | चेन्नई सुपर किंग्स | 16 करोड़ |
14. | एमएस धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 करोड़ |
15. | मोईन अली | चेन्नई सुपर किंग्स | 08 करोड़ |
16. | ऋतुराज गायकवाड़ | चेन्नई सुपर किंग्स | 06 करोड़ |
17. | ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 16 करोड़ |
18. | अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स | 12 करोड़ |
19. | पृथ्वी शॉ | दिल्ली कैपिटल्स | 08 करोड़ |
20. | एनरिच नोर्त्जे | दिल्ली कैपिटल्स | 06 करोड़ |
21. | आंद्रे रसेल | कोलकत्ता नाइट राइडर्स | 16 करोड़ |
22. | वरुण चक्रवर्ती | कोलकत्ता नाइट राइडर्स | 08 करोड़ |
23. | वेंकेटेश अय्यर | कोलकत्ता नाइट राइडर्स | 08 करोड़ |
24. | सुनील नारायण | कोलकत्ता नाइट राइडर्स | 06 करोड़ |
25. | संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स | 14 करोड़ |
26. | जॉस बटलर | राजस्थान रॉयल्स | 10 करोड़ |
27. | यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स | 04 करोड़ |
आईपीएल के कुछ अन्य सवाल जवाब
-
2022 में आईपीएल कब चालू होगा?
अगर हम बीसीसीआई के ऑफिसियल की माने तो अगर देश में कोरोना के हालात नहीं हुए तो आईपीएल 2022 अपने तय समय पर चालू होगा, जिसका मतलब यह है की आईपीएल 2022, अप्रैल के पहले सप्ताह में जायेगा और इसके मैच जून महीने तक खेले जायेंगे।
-
2022 का मेगा ऑक्शन कब है?
आईपीएल 2022 की नीलामी कब होगी- आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन के लिए तारीख फाइनल हो चुकी है, जो इस बार दो दिन के लिए आयोजित होगी और 12 व 13 फरवरी को बेंगलुरु आयोजित की जाएगी। लेकिन अभी इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से ऑफिसियल अनाउंसमेंट होनी बाकि है। यह सभी जानकारी क्रिकबज वेबसाइट को बीसीसीआई के एक ऑफिसियल से मिली है।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– YouTube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।