Royal Challengers Bangalore Team 2021- आईपीएल को जीतना, कप्तान कोहली की टीम के लिए अभी तक एक सपने जैसा ही है। अभी तक आईपीएल के कुल 13 सीजन हो चुके है, लेकिन विराट कोहली अपनी टीम को एक भी विनिंग ट्रॉफी नहीं दिला सके है। लेकिन जिस हिसाब से कप्तान कोहली भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर आगे चल रहे है, उसे तो देखकर ऐसा लग रहा है की इस बार का आईपीएल कोहली की टीम ही जीतेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021 – Royal Challengers Bangalore Team 2021
कोहली की टीम भले ही अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती हो लेकिन ये बात तो पक्की है की यह टीम अपने फैंस का दिल जीतने में पक्की है। इसके अलावा अभी तक आईपीएल में बैंगलोर की टीम, आईपीएल 2009, 2011 और 2016 में रनर-अप रह चुकी है।
इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम (Royal Challengers Bangalore Team 2021) से सम्बंधित पूरी जानकारी देंगे। इस पोस्ट में दी हुई जानकारी यदि आपको अच्छी लगती है तो हमे कमेंट करके भी आप बता सकते है और यदि इसके अलावा आपको बैंगलोर की टीम से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमे बता सकते है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021 प्लेयर्स- आईपीएल 2021 के लिए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021 (Royal Challengers Bangalore Team 2021) में कुल 22 खिलाड़ी है, जिसमे 5 बल्लेबाज, 6 ऑल रॉउंडर, 4 विकेट कीपर और 7 गेंदबाज शामिल है। जिसमें विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (विकेट कीपर), एबी डिविलियर्स (विकेट कीपर), पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्ष पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, कोनाश्रीकर भारत शामिल है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खिलाड़ी लिस्ट 2021 – Royal Challengers Bangalore Khilari List 2021
Royal Challengers Bangalore Team Players List 2021– रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021 आईपीएल की टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
संख्या (S. No.) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी (Players Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1. | देवदत्त पडिकल | बल्लेबाज |
2. | विराट कोहली | बल्लेबाज |
3. | सचिन बेबी | बल्लेबाज |
4. | रजत पाटीदार | बल्लेबाज |
5. | सुयश प्रभुदेसाई | बल्लेबाज |
6. | ग्लेंन मैक्सवेल | ऑल रॉउंडर |
7. | पवन देशपांडेय | ऑल रॉउंडर |
8. | वाशिंगटन सुन्दर | ऑल रॉउंडर |
9. | डेनियल क्रिस्टन | ऑल रॉउंडर |
10 | शाहबाज़ अहमद | ऑल रॉउंडर |
11. | डेनियल सेम्स | ऑल रॉउंडर |
12. | जोश फिल्लीपे | विकेट कीपर |
13. | एबी डी विलियर्स | विकेट कीपर |
14. | श्रीकर भारत | विकेट कीपर |
15. | मोहम्मद अज़रुद्दीन | विकेट कीपर |
16. | हर्षल पटेल | गेंदबाज |
17. | काइल जैमीसन | गेंदबाज |
18. | एडम ज़म्पा | गेंदबाज |
19. | केन रिचर्डसन | गेंदबाज |
20. | मोहम्मद सिराज | गेंदबाज |
21. | नवदीप सैनी | गेंदबाज |
22. | युजवेंद्र चहल | गेंदबाज |
यह भी जाने- कौन है अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाला खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच कब है – IPL 2021 mein Royal Challengers Bangalore Ka Match Kab Hai
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लिस्ट आईपीएल 2021- आईपीएल 2021 में कुल 60 मैच खेले जायेंगे, जिसमे 56 मैच प्लेऑफ के, 2 क्वालीफ़ायर मैच, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल मैच होगा। इस हिसाब से क्वालीफ़ायर मैचों में बैंगलोर की टीम कुल 14 मैच खेलने है, जिनकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते है-
संख्या | दिन | तारीख | समय | जगह | टीम 1 | टीम 2 |
---|---|---|---|---|---|---|
31. | सोमवार | 20 सितम्बर | 7:30 PM | अबू धाबी | कोलकत्ता नाइट राइडर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
35. | शुक्रवार | 24 सितम्बर | 3:30 PM | शारजाह | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई सुपर किंग्स |
43. | बुधवार | 29 सितम्बर | 7:30 PM | दुबई | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
48. | सोमवार | 3 अक्टूबर | 3:30 PM | शारजाह | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पंजाब किंग्स |
52. | बुधवार | 6 अक्टूबर | 3:30 PM | अबू धाबी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | सनराइजर्स हैदराबाद |
56. | शुक्रवार | 8 अक्टूबर | 7:30 PM | दुबई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | दिल्ली कैपिटल्स |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच कितने बजे चालू होगा 2021- Royal Challengers Bangalore Ka Match Kitne Baje se Chalu Hoga 2021
आईपीएल 2021, भारत में कोरोनावायरस के कारण 2 मई को कुछ समय के लिए रोके जाने के बाद यह 19 सितम्बर से दुबारा शुरू होगा, जिसमे कुल बचे हुए 31 मैच खेले जायेंगे। अगर अब बचे हुए मैचों के समय की बात करें तो, जिस दिन एक मैच होगा उस दिन का मैच भारतीयसमयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन दोपहर का मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम का मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच किस चैनल पर आएंगे – Royal Challengers Bangalore 2021 Ke Match Kis Channel Par Aayenge
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच लाइव स्ट्रीमिंग – बैंगलोर की टीम के मैच आप टीवी, मोबाइल और लैपटॉप या कंप्यूटर पर देख सकते है, इसमें टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 और इंग्लिश में देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देखना होगा। इसके अलावा अगर आप मैच मोबाइल पर देखना चाहते है तो आपको हॉटस्टार का मोबाइल ऐप या फिर हॉटस्टार की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। लैपटॉप और कंप्यूटर पर मैच को देखने के लिए आप हॉटस्टार की वेबसाइट का प्रयोग कर सकते है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से जुड़े कुछ अन्य सवाल जवाब!
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021 का मालिक कौन है?
बैंगलोर की आईपीएल टीम की कंपनी का नाम Royal Challengers Sports Pvt. Ltd. है, जो इस कंपनी की मालिक है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कोच कौन है 2021?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच का नाम साइमन कैटिच है, जो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके है और बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड कौन सा है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड ऍम चिन्नास्वामी स्टेडियम है, यहाँ मैदान बेंगलुरू में ही स्थित है और 40000 दर्शक इसमें एक साथ मैच देख सकते है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2021 का कप्तान कौन है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली है, जो बहुत लम्बे समय से टीम के साथ खेल रहे है, लेकिन विराट कोहली अभी तक बैंगलोर की टीम को एक भी आईपीएल का ख़िताब नहीं जीता पाए है।
-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल कब जीता था?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकी टीम अभी तक एक भी आईपीएल नही जीती है, लेकिन हम उम्मीद करते है की इस टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द ही टीम को आईपीएल का ख़िताब दिलवाएंगे।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।