2008 में शुरू हुए आईपीएल को अब तक 15 साल हो चुके हैं और हर साल कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते है और कुछ नए रिकॉर्ड बनते है। उन रिकॉर्डो में से एक रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स (IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai). आईपीएल के समय पर यह बहुत ज्यादा गूगल पर सर्च किया जाता है की आईपीएल में सबसे ज्यादा Six किस खिलाड़ी के हैं, तो चलिए इस पोस्ट में हम यही सब कुछ जानते है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा Six – IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai
क्रिकेट में छक्के मारने का नाम आये तो क्रिस गेल सिक्सर किंग कैसे पीछे रह सकते है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मरने में क्रिस गेल सबसे आगे है क्रिस गेल ने अभी तक कुल 142 मैच खेले है, जिसमे से उन्हें 141 इनिंग में खेलने का मौका मिला है। इन 141 बैटिंग में उन्होंने 39.72 के औसत से 4965 रन के साथ 405 चौक्के और 357 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 175 रन है।
क्रिस गेल से अलग हमने नीचे आपको आईपीएल के टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट दी हुई है, जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं और उनकी अलग से जानकारी भी उपलब्ध हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स किस खिलाड़ी के हैं – IPL Me Sabse Jyada Six List
संख्या | खिलाड़ी का नाम | मैच | सिक्स |
---|---|---|---|
1. | क्रिस गेल | 142 | 357 |
2. | एबी डी विलियर्स | 184 | 251 |
3. | रोहित शर्मा | 213 | 227 |
4. | महेंद्र सिंह धोनी | 220 | 219 |
5. | कीरोन पोलार्ड | 178 | 214 |
6. | विराट कोहली | 207 | 210 |
7. | सुरेश रैना | 205 | 203 |
8. | डेविड वार्नर | 150 | 201 |
9. | शेन वाट्सन | 145 | 190 |
10. | रोबिन उथप्पा | 193 | 168 |
1. क्रिस गेल
क्रिकेट के सिक्सर किंग कहे जाने वाले क्रिस गेल आईपीएल में भी पीछे नहीं है और वो इस लिस्ट में अभी तक भी टॉप पर बने हुए है। गेल ने आईपीएल में अभी तक कुल 142 मैच खेले है, जिसमे उनके 357 सिक्स है।
2. एबी डिविलयर्स
ये है क्रिकेट के 360 डिग्री प्लेयर जो कही भी शॉट मारने में सक्षम है, आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स की लिस्ट में इनका नाम दूसरे नंबर पर आता है, इन्होने अभी तक कुल 184 मैच खेले है और इनके 251 सिक्स है। ये अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, मतलब सभी तरह के क्रिकेट से एबी डिविलयर्स सन्यास ले चुके हैं।
3. रोहित शर्मा
बिग हिटर के नाम से फेमस रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में 3rd नंबर पर है, जिनके 213 मैच में 227 सिक्स है। रोहित शर्मा मुंबई की टीम को अभी तक सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीता चुके हैं।
4. महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ही बने हुए है इनके अभी तक 220 मैचों में 219 सिक्स है। इन्हें चेन्नई की टीम कभी भी रिलीज़ नहीं करेगी और आईपीएल 2021 जीतने के बाद आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी को रिलीज़ किया गया हैं।
5. कीरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज देश के क्रिकेट खिलाड़ी बिग हिटर कहे जाते है, वही अंदाज इनका आईपीएल में भी कायम है और गेल के बाद पोलार्ड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कीरोन पोलार्ड के 178 मैचों में 214 सिक्स है।
6. विराट कोहली
भला, किंग कोहली का नाम बल्लेबाजी के रिकॉर्ड में कैसे पीछे रह सकता है। विराट कोहली के 207 मैच में कुल 210 सिक्स है। विराट कोहली आईपीएल की रन मशीन हैं और अभी तक वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने में सबसे आगे हैं।
7. सुरेश रैना
सुरेश रैना, भारतीय टीम के खिलाड़ी इस लिस्ट में 7th नंबर पर है, इन्होने अभी तक कुल 205 मैच खेले है, जिसमे इनके 203 सिक्स है। उन्हें क्रिकेट का स्टाइलिश प्लेयर भी कहा जाता हैं।
8. डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज डेविड वार्नर भले ही इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हो, लेकिन उन्होंने यह मुकाम काफी काम मैचों में हासिल कर लिया है। वार्नर ने अभी तक कुल 150 मैच खेले है और 201 सिक्स लगाए है। वार्नर सनराइज़र्स हैदराबाद की आईपीएल टीम को 2017 में एक बार ट्रॉफी दिला चुके हैं।
9. शेन वाटसन
ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर खिलाड़ी शेन वाटसन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते थे, इनके 145 मैचों में 190 सिक्स है। अब शेन वाटसन ने भी क्रिकेट के सभी फार्मेटो से सन्यास ले लिया है और वो अब आईपीएल भी नहीं खेलते हैं।
10. रोबिन उथप्पा
दसवे नम्बर पर अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का नाम है, वे हमेशा से ही अपने लम्बे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। रोबिन के 193 मैचों में 168 सिक्स है।
आशा करते है की आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी और आपको आपके सवाल (IPL Me Sabse Jyada Six Kiske Hai) का जवाब मिल गया होगा । अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे आप आगे अपने दोस्तों के साथ या सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते है।
आईपीएल के सवाल जवाब
आईपीएल में सबसे ज्यादा चक्का मारने वाला खिलाड़ी कौन हैं?
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का क्रिस गेल ने लगाए हैं, जो अभी तक कुल 141 इनिंग्स में 357 छक्के लगाए हैं, इसी के साथ उन्होंने 405 चौक्के भी लगाए हैं।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– YouTube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।