आईपीएल जिसे हम क्रिकेट का त्यौहार कह सकते है। इंडियन प्रीमियर लीग के 14 सीजन पुरे हो चुके है और 15वाँ सीजन चल रहा है। हर साल आईपीएल के लिए कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों की बोली लगायी जाती है जिसमे देशी और विदेशी खिलाडी दोंनो होते है। कोई महँगा बिकता है तो कोई बहुत महँगा। इस पोस्ट में हम आपको यही जानकारी देने वाले है की आईपीएल का सबसे महँगा खिलाड़ी कौन है – IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Hai
आईपीएल का सबसे महँगा खिलाड़ी लिस्ट – IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi List
IPL का सबसे महँगा खिलाड़ी- अभी तक आईपीएल के इतिहास में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के ऑल राउंडर क्रिस मोरिस का नाम सबसे आगे है। साल 2021 के आईपीएल में क्रिस मोरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख रूपये में ख़रीदा था। लेकिन 2021 के आईपीएल में उनका परफॉरमेंस बिलकुल भी बढ़िया नहीं रहा और अपनी टीम राजस्थान के लिए वो बहुत ही महँगे साबित हुए थे।
इनके अलावा आईपीएल में सबसे महँगे खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं-
संख्या | खिलाड़ी का नाम | रकम | आईपीएल सीजन | टीम का नाम |
---|---|---|---|---|
1. | क्रिस मोरिस | 16.25 करोड़ | 14वां सीजन (2021) | राजस्थान रॉयल्स |
2. | युवराज सिंह | 16.00 करोड़ | 8वां सीजन (2015) | दिल्ली डेयरडेविल्स |
3. | पैट कम्मिंस | 15.50 करोड़ | 12वां सीजन (2019) | कोलकत्ता नाइट राइडर्स |
4. | काइल जेमिनसन | 15.00 करोड़ | 14वां सीजन (2021) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर |
5. | बेन स्टोक्स | 14.50 करोड़ | 10वां सीजन (2017) | राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट |
6. | ग्लेंन मैक्सवेल | 14.25 करोड़ | 14वां सीजन (2021) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर |
7. | जाय रिचर्डसन | 14.00 करोड़ | 14वां सीजन (2021) | पंजाब किंग्स |
8. | युवराज सिंह | 14.00 करोड़ | 7वां सीजन (2014) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर |
9. | बेन स्टोक्स | 12.50 करोड़ | 11वां सीजन (2018) | राजस्थान रॉयल्स |
10. | दिनेश कार्तिक | 12.50 करोड़ | 7वां सीजन (2014) | दिल्ली डेयरडेविल्स |
आईपीएल का सबसे महँगा खिलाड़ी कौन है – IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi Kaun Hai List
आईपीएल में सबसे महँगा खिलाड़ी कौन बिका- आईपीएल के इतिहास में 2008 से लेकर 2021 तक के सबसे महंगे ख़रीदे गए खिलाड़ियों की पूरी जानकारी आप यहाँ पर ले सकते हैं-
1. क्रिस मॉरिस – राजस्थान रॉयल्स – 16.25 करोड
आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रूपये की रकम देकर ख़रीदा था। इस हिसाब से मॉरिस आईपीएल के ख़रीदे हुए सबसे महँगे और पैसो के हिसाब से दूसरे नंबर के सबसे महँगे खिलाड़ी है। अगर हम रकम के हिसाब से देखें तो विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है क्योकि साल 2018 के आईपीएल में बैंगलोर की टीम ने कोहली को 17 करोड़ रूपये में रिटेन किया था।
2. युवराज सिंह दिल्ली- दिल्ली डेयरडेविल्स- 16 करोड़ रूपये
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर युवराज सिंह का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है। युवराज सिंह आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है, जिन्हे साल 2015 में आईपीएल सीजन 8 में दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। युवी सीजन 8 के भी सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
3. पैट कमिंस- कोलकत्ता नाइट राइडर्स- 15.5 करोड़ रूपये
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर पैट कमिंस आईपीएल के सीजन 12 में सबसे महंगे खिलाड़ी रह चुके है और आईपीएल के इतिहास में तीसरे नंबर के सबसे महंगे खिलाड़ी है। पैट को कोलकत्ता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 12 में नीलामी के दौरान 15.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा था, जो साल 2019 में सबसे बड़ी रकम थी।
4. काइल जैमीसन – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर- 15 करोड़ रूपये
अगर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियो की लिस्ट में चौथे नंबर की बात करे तो इसमें इसमें न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर के जैमीसन का नाम शामिल है जिन्हें आईपीएल 2021 की ऑक्शन में बैंगलोर की टीम ने 15 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। इसी के साथ जैमिसन, आईपीएल 2021 में दूसरे नंबर के महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे।
5. बेन स्टोक्स – राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट – 14.5 करोड़ रूपये
इंग्लैंड के बेहतरीन ऑल राउंडर बेन स्टॉक्स को आईपीएल 2017 की ऑक्शन में राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स ने 14.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। जो 2017 आईपीएल नीलामी के सबसे महँगे खिलाड़ी भी थे।
5. ग्लेंन मैक्सवेल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर – 14.25 करोड़ रूपये
इंग्लैंड के बेहतरीन ऑल राउंडर बेन स्टॉक्स को आईपीएल 2017 की ऑक्शन में राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स ने 14.5 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। जो 2017 आईपीएल नीलामी के सबसे महँगे खिलाड़ी भी थे। ऑस्ट्रेलिया के धाँसू ऑलराउंडर ग्लेंन मैक्सवेल को साल 2021 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने 14.25 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। 2021 के आईपीएल में अपनी ली हुई रकम के हिसाब से मैक्सवेल ने बहुत बढ़िया बैटिंग की थी। इससे पहले आईपीएल 2020 की नीलामी में पंजाब की टीम ने मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।
आईपीएल से सम्बंधित अन्य सवाल जवाब
-
आईपीएल का सबसे महँगा खिलाड़ी कौन हैं?
IPL Ka Sabse Mahanga Khiladi- आईपीएल 2021 में सबसे महँगे खिलाड़ी का नाम क्रिस मोरिस है, जिन्हे राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख रूपये में ख़रीदा, इनका बेस प्राइस मात्र 75 लाख रूपये था। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम क्रिस मोरिस हैं, जिन्हे आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख रूपये में ख़रीदा था। ये इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका टीम के लिए खेलते हैं।
-
आईपीएल 2022 का सबसे महँगा खिलाड़ी कौन हैं?
अभी तक हुई आईपीएल रिटेंशन के हिसाब से सबसे महँगे खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिसमे उनकी टीम ने उन्हें 16 करोड़ रूपये में रिटेन किया था। आईपीएल 2022 की सबसे महँगे खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत का नाम शामिल हैं।
लिंक- https://www.iplhindime.in/ipl-2022-mein-sabse-mehnga-khiladi-kon-bika.html
-
सबसे महँगा क्रिकेटर कौन हैं?
आईपीएल में सबसे महँगा खिलाड़ी कौन बिका- आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रूपये की रकम देकर ख़रीदा था। इस हिसाब से मॉरिस आईपीएल के ख़रीदे हुए सबसे महँगे और पैसो के हिसाब से दूसरे नंबर के सबसे महँगे क्रिकेटर है।
-
मुंबई इंडियंस में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन हैं?
Mumbai Indians Ka Sabse Mahanga Khiladi- रोहित शर्मा के कप्तान मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी है, जिन्हे हर साल मुंबई की आईपीएल टीम से 15 करोड़ रूपये मिलते हैं। वो अभी तक अपनी टीम को 5 बार आईपीएल जीता चुके हैं।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– Youtube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।