मुंबई इंडियंस की टीम 2021

Mumbai Indians Team 2021- मुंबई इंडियंस की टीम का नाम सुनते ही ऐसा लगता है जैसे की इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई की टीम को जीताने के लिए ही बनी हो। आईपीएल में मुंबई की टीम अभी तक कुल 5 बार ख़िताब अपने नाम कर चुकी है और आईपीएल 2021 से पहले वो लगातार 2019 और 2020 में जीत चुकी है। अब देखने वाली बात यह है की आईपीएल 2021 में मुंबई की परफॉर्मन्स कैसी रहती है।

अब इस पोस्ट में हम मुंबई इंडियंस की टीम 2021 (Mumbai Indians Team 2021) के बारे में उनके खिलाड़ियों की लिस्ट, मैच का शेड्यूल, मैच का समय और मैच के टेलीकास्ट के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़े- यहाँ जाने राजस्थान रॉयल्स टीम 2021 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

मुंबई इंडियंस टीम 2021 – Mumbai Indians Team 2021

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians Team 2021) एक ऐसी टीम है, जो आईपीएल का ख़िताब 5 बार अपने नाम कर चुकी है, इसी वजह से इस टीम को आईपीएल की सबसे ज्यादा लालची टीम भी कहा जाता है। साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर से बता दिया की वो हर बार आईपीएल को जीतने का दमखम रखते है।

इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए, मुंबई इंडियंस टीम 2021 (Mumbai Indians Team 2021) से सम्बंधित पूरी जानकारी देंगे। इस पोस्ट में दी हुई जानकारी यदि आपको अच्छी लगती है तो हमे कमेंट करके भी आप बता सकते है और यदि इसके अलावा आपको मुंबई की टीम से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमे बता सकते है। 

मुंबई इंडियंस टीम 2021 सूची- आईपीएल के 14वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम 2021 (Mumbai Indians Team 2021) में कुल 25 खिलाड़ी है, जिसमे 5 बल्लेबाज, 8 ऑल रॉउंडर, 3 विकेट कीपर और 9 गेंदबाज शामिल है। जिसमें हिटमैन रोहित शर्मा टीम के कप्तान है, क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन व आदित्य तारे टीम में 3 विकेट कीपर है। इसके अलावा टीम मेंसूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, अनुकुल रॉय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर शामिल हैं।

यह भी पढ़े- यहाँ जाने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम 2021 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

मुंबई इंडियंस खिलाड़ी लिस्ट 2021 – Mumbai Indians Khilari List 2021

Mumbai Indians Team 2021– आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है –

संख्या (S. No.)मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (Players Name)भूमिका (Role)
1.रोहित शर्माबल्लेबाज
2.सूर्यकुमार यादवबल्लेबाज
3.अनमोलप्रीत सिंह बल्लेबाज
4.क्रिस लीनबल्लेबाज
5.सौरभ तिवारीबल्लेबाज
6.अनुकूल रॉयऑल रॉउंडर
7.हार्दिक पंड्याऑल रॉउंडर
8.कुणाल पंड्याऑल रॉउंडर
9.जेम्स नीशमऑल रॉउंडर
10कीरोन पोलार्डऑल रॉउंडर
11.अर्जुन तेंदलुकरऑल रॉउंडर
12.मार्को जेनसनऑल रॉउंडर
13.पीयूष चावलाऑल रॉउंडर
14.क्विंटन डी कॉकविकेट कीपर
15.ईशान किशनविकेट कीपर
16.आदित्य तारेविकेट कीपर
17.जयंत यादवगेंदबाज
18.युद्धवीर सिंहगेंदबाज
19.एडम मिलनेगेंदबाज
20.धवल कुलकर्णीगेंदबाज
21.जसप्रीत बुमराह गेंदबाज
22.मोहसिन खानगेंदबाज
23.नाथन कुल्टर निलगेंदबाज
24.राहुल चाहर गेंदबाज
25.ट्रेंट बोल्टगेंदबाज

यह भी जाने- यहाँ जाने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की पूरी जानकारी हिंदी में

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का मैच कब है – IPL 2021 mein Mumbai Indians Ka Match Kab Hai

मुंबई इंडियंस मैच लिस्ट आईपीएल 2021- आईपीएल 2021 में कुल 60 मैच खेले जायेंगे, जिसमे 56 मैच प्लेऑफ के, 2 क्वालीफ़ायर मैच, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल मैच होगा। इस हिसाब से क्वालीफ़ायर मैचों में मुंबई की टीम कुल 14 मैच खेलने है, जिनकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते है-

संख्यादिनतारीखसमयजगहटीम 1टीम 2
30.रविवार19 सितम्बर7:30 PMदुबई चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस
34.गुरुवार23 सितम्बर7:30 PMअबू धाबीमुंबई इंडियंसकोलकत्ता नाइट राइडर्स
39.रविवार 26 सितम्बर7:30 PMदुबई कोलकत्ता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंस
42.मंगलवार28 सितम्बर7:30 PMअबू धाबीमुंबई इंडियंसपंजाब किंग्स
46.शनिवार 2 अक्टूबर3:30 PMअबू धाबीमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स
51.मंगलवार5 अक्टूबर7:30 PMशारजाहराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंस
55.शुक्रवार8 अक्टूबर3:30 PMअबू धाबीसनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस
www.iplhindime.in

जरूर पढ़े – अगर आप आईपीएल 2021 का पूरा शेड्यूल देखना चाहते है तो आप यहाँ देख सकते है।

मुंबई इंडियंस का मैच कितने बजे चालू होगा 2021 – Mumbai Indians Ka Match Kitne Baje se Chalu Hoga 2021

आईपीएल 2021, भारत में कोरोनावायरस के कारण 2 मई को कुछ समय के लिए रोके जाने के बाद यह 19 सितम्बर से दुबारा शुरू होगा, जिसमे कुल बचे हुए 31 मैच खेले जायेंगे। अगर अब बचे हुए मैचों के समय की बात करें तो, जिस दिन एक मैच होगा उस दिन का मैच भारतीयसमयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन दोपहर का मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम का मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस के मैच किस चैनल पर आएंगे – Mumbai Indians 2021 Ke Match Kis Channel Par Aayenge

मुंबई इंडियंस मैच लाइव स्ट्रीमिंग – मुंबई इंडियंस टीम के मैच आप टीवी, मोबाइल और लैपटॉप या कंप्यूटर पर देख सकते है, इसमें टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 और इंग्लिश में देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देखना होगा। इसके अलावा अगर आप मैच मोबाइल पर देखना चाहते है तो आपको हॉटस्टार का मोबाइल ऐप या फिर हॉटस्टार की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। लैपटॉप और कंप्यूटर पर मैच को देखने के लिए आप हॉटस्टार की वेबसाइट का प्रयोग कर सकते है।

यहाँ पढ़े- आईपीएल 2021 को लाइव देखने की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े कुछ अन्य सवाल जवाब!

  1. मुंबई इंडियंस टीम 2021 का मालिक कौन है?

    आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की मालिक इंडियन विन स्पोर्ट्स (India Win Sports Pvt. Ltd.) नाम की एक कंपनी है, यह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 100 % सब्सिडिरी (Subsidiary Company) कंपनी है। इस कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी है।

  2. मुंबई इंडियंस 2021 का कोच कौन है?

    मुंबई इंडियंस के हेड कोच श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी व कप्तान महेला जयवर्धने हैं। ये एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी रह चुके है और काफी समय से मुंबई की आईपीएल टीम है। हेड कोच से अलग, न्यूज़ीलैण्ड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स बॉन्ड मुंबई इंडियंस के बोलिंग कोच है।

  3. मुंबई इंडियंस 2021 का होम ग्राउंड कौन सा है?

    आईपीएल की सभी टीमों का होम ग्राउंड उनके शहर में ही है, जिसमे मुंबई का होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम है।  यह एक बहुत ही शानदार और इंटरनेशनल मैदान है।

  4. मुंबई इंडियंस टीम 2021 का कप्तान कौन है?

    मुंबई इंडियंस के कप्तान अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा है। रोहित की कप्तानी में ही मुंबई की टीम ने 2020 में आईपीएल जीता था। इससे अलग मुंबई की टीम 4 बार रोहित की कप्तानी में ही आईपीएल जीत चुकी है।

  5. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल कब जीता था?

    मुंबई इंडियंस की टीम 2008 से लेकर 2020 तक 5 बार आईपीएल की विजेता रह चुकी है। इन्होने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी आईपीएल जीता था। मुंबई की सभी जीत में रोहित शर्मा टीम के कप्तान रह चुके है।

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !

फेसबुक – Facebookइंस्टाग्राम – Instagramयूट्यूब– Youtube
ट्विटर – Twitterटेलीग्राम – Telegramपिनटेरेस्ट -Pinterest

Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है। 

Leave a Comment