इंडियन प्रीमियर लीग का 15वॉ सीजन 29 मई 2022 को खत्म होने के बाद अब वक्त है आईपीएल के 16 वें सीजन का, यानि आईपीएल 2023 का। आईपीएल 2022 का फाइनल मैच गुजरात और राजस्थान की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच गुजरात टाइटन्स की टीम ने 7 विकेट से जीता। अब इसके बाद आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली हैं, जिसकी डेट और शेड्यूल रिलीज़ कर दिया गया हैं। इन सभी मैचों के लिए आपको जान लेना चाहिए की आईपीएल मैच कौन से चैनल पर आ रहा है 2023 – IPL Match Kaun Se Channel Par Aa Raha Hai 2023
आईपीएल मैच कौन से चैनल पर आ रहा है 2023 – IPL Match Kaun Se Channel Par Aa Raha Hai 2023
बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 का शेड्यूल 17 फरवरी 2023 को रिलीज़ कर दिया हैं, जिसमें कुल 10 टीम होंगी, जो 12 वेन्यू पर कुल 74 मैच खेलेंगी। इन 74 मैचों में कुल 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मैच खेले जायेंगे। ये सभी मैच भारत में कुल 12 वेन्यू पर खेले जायेंगे, जिसमें अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी, धर्मशाला का नाम शामिल हैं। इसमें एक टीम कुल 14 मैच खेलेगी, जिसमें 7 मैच होम स्टेडियम में और 7 मैच दूसरी टीम के स्टेडियम में खेले जायेंगे।
आईपीएल 2022 तक आईपीएल को टीवी व डिजिटल यानि ओटीटी पर दिखाने के अधिकार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास थे, लेकिन आईपीएल 2023 से इसके आधिकार बदल गए हैं, जिसके लिए बीसीसीआई ने एक ऑक्शन किया था। इस ऑक्शन के तहत टीवी पर मैच दिखाने के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ने जीते, लेकिन डिजिटल अधिकारों के लिए, यह वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है।
आईपीएल मैच कौन से चैनल पर आ रहा है 2023- अब आईपीएल 2023 में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को टीवी पर लाइव दिखाने के लिए आधिकारिक प्रसारक है। इसलिए टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। वहीं, वायकॉम 18 के पास टूर्नामेंट के डिजिटल अधिकार हैं। इसलिए, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफार्म पर जिओ सिनेमा ऐप (Jio Cinema App) पर उपलब्ध होगी।
IPL Match Kaun Se Channel Par Aa Raha Hai 2023- वही दूसरी तरफ भारत से अलग, टाइम्स इंटरनेट और वायकॉम 18 (Viacom 18) के पास आईपीएल 2023 को भारत से बाहर के देशों में प्रसारित करने का अधिकार है। इसलिए, टाइम्स इंटरनेट और वायकॉम 18 (Viacom 18) भारत के बाहर के देशों में मैचों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेंगे।
जिओ सिनेमा पर आईपीएल 2023 लाइव मैच कैसे देखें- जिओ सिनेमा पर साल 2023 का आईपीएल एकदम फ्री दिखाया जायेगा, जिसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा और इसके लिए बस आपको जिओ सिनेमा का ऐप अपने फ़ोन में डाउनलोड करना होगा और इसके बाद आप जिओ सिनेमा का ऐप ओपन करके आईपीएल का मैच खोलना होगा, जहाँ आप इसे लाइव देख सकते हैं।
आईपीएल 2023 लाइव मैच चैनल लिस्ट
देश | आईपीएल लाइव मैच चैनल लिस्ट |
---|---|
इंडिया | स्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा |
यूनाइटेड किंगडम | स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट |
यूनाइटेड स्टेट्स | विलो टीवी (टाइम्स इंटरनेट) |
ऑस्ट्रेलिया | फॉक्स स्पोर्ट्स |
दक्षिण अफ्रीका | सुपरस्पोर्ट |
पाकिस्तान | यप्प टीवी, जियो सुपर |
न्यूज़ीलैंड | स्काई स्पोर्ट्स (NZ) |
कैरेबियन | फ्लो स्पोर्ट्स (फ्लो स्पोर्ट्स 2) |
कनाडा | विलो टीवी (टाइम्स इंटरनेट) |
बांग्लादेश | गाजी टीवी, चैनल 9 |
अफ़ग़ानिस्तान | एरियाना टेलीविजन नेटवर्क |
नेपाल | स्टार स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
श्रीलंका | स्टार स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
मालदीव | स्टार स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
सिंगापुर | स्टारहब |
आईपीएल 2023 अन्य सवाल जवाब
-
आईपीएल मैच किस चैनल पर आ रहा है 2023?
IPL Match Kis Channel Par Aa Raha Hai 2023- अब आईपीएल 2023 में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को टीवी पर लाइव दिखाने के लिए आधिकारिक प्रसारक है। इसलिए टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। वहीं, वायकॉम 18 के पास टूर्नामेंट के डिजिटल अधिकार हैं। इसलिए, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफार्म पर जिओ सिनेमा ऐप (Jio Cinema App) पर उपलब्ध होगी।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब – YouTube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | फेसबुक ग्रुप – Facebook Group |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।