दिल्ली कैपिटल्स वूमेन खिलाड़ी लिस्ट 2023

इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के बाद, वूमेन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 4 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 तक खेला जाना तय है। बीसीसीआई की घोषणा के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल की तर्ज पर पहली बार वूमेन प्रीमियर लीग के लिए नीलामी 13 फरवरी को आयोजित की जा चुकी हैं, अब इसके बाद सभी टीमें फाइनल हो चुकी हैं और नीचे आप दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग टीम 2023 खिलाड़ी लिस्ट देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन टीम 2023

वूमेन प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमों का मालिकाना हक 5 फ्रेंचाइजी के पास है। वूमेन टीम की नीलामी के लिए, BCCI ने 25 जनवरी 2023 को WPL टीमों के लिए बोली बंद कर दी और 4669 करोड़ रुपये (यूएस $ 580 मिलियन) जुटाए। इन पांच फ्रेंचाइजी में डियाजियो, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, अदानी ग्रुप, कैपरी ग्रुप और रिलायंस ग्रुप शामिल हैं।

विवरणजानकारी
लीगइंडियन प्रीमियर लीग – आईपीएल
देशभारत (इंडिया)
वूमेन प्रीमियर लीग का सीजनपहला
साल2023
वूमेन प्रीमियर लीग डेट4 मार्च से 26 मार्च तक
टीमदिल्ली कैपिटल्स वूमेन टीम
दिल्ली कैपिटल्स कुल खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स वूमेन खिलाड़ी लिस्ट 2023

वूमेन प्रीमियर लीग टीम खिलाड़ी 2023 लिस्ट

वूमेन प्रीमियर लीग की नीलामी 13 फरवरी 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो चुकी हैं, 2023 के लिए कुल 1525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था और बीसीसीआई द्वारा 409 खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। इन 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय, 163 विदेशी खिलाड़ी और 8 खिलाड़ी संबद्ध देशों से थे।

अक्टूबर 2022 में, बीसीसीआई ने घोषणा की कि थी की मार्च 2023 में वो 5 वूमेन टीमों के टूर्नामेंट पर विचार कर रहे हैं। नए टूर्नामेंट को अनौपचारिक रूप से वूमेन इंडियन प्रीमियर लीग के रूप में जाना जाता था; हालाँकि, 25 जनवरी 2023 को, BCCI ने आधिकारिक तौर पर इसे वूमेन प्रीमियर लीग का नाम दिया। वूमेन प्रीमियर लीग का पिछला नाम वूमेन टी20 चैलेंज था, जो 2018 में शुरू हुआ था और 2019, 2020 व 2022 में आयोजित हुआ था।

25 जनवरी 2023 को बीसीसीआई ने 2023 से 2027 तक पांच साल के लिए फ्रैंचाइज़ के अधिकार बेचे थे। गौतम अडानी के अडानी समूह ने ₹1,289 करोड़ (US$160 मिलियन) में अहमदाबाद फ़्रैंचाइज़ी के अधिकार जीते, IND स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो रिलायंस का हिस्सा है, ने ₹912.99 करोड़ (यूएस$110 मिलियन) में मुंबई फ़्रैंचाइज़ी के अधिकार जीते, जीएमआर-जेएसडब्ल्यू क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने ₹810 करोड़ (यूएस$100 मिलियन) में दिल्ली फ्रेंचाइजी के अधिकार जीते, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स ने ₹757 करोड़ (यूएस$95 मिलियन) में लखनऊ फ्रेंचाइजी के अधिकार जीते, और शराब बनाने वाली कंपनी डियाजियो की सहायक कंपनी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने ₹901 करोड़ (US$110 मिलियन) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी के अधिकार जीते।

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग टीम 2023 खिलाड़ी लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन आईपीएल खिलाड़ी लिस्ट 2023- जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मरिजैन कप्प, मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तीता साधु, जसिया अख्तर, अपर्णा मोंडल और तारा नॉरिस।

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !

फेसबुक – Facebookइंस्टाग्राम – Instagramयूट्यूब – YouTube
ट्विटर – Twitterटेलीग्राम – Telegramफेसबुक ग्रुप – Facebook Group

Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है। 

Leave a Comment