दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2020 के आईपीएल की सबसे बढ़िया टीमों में से एक, जिसके खिलाड़ियों ने आईपीएल 2020 को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन किसमत ने उनका साथ नहीं दिया और वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2020 का फाइनल मैच नहीं जीत सके। लेकिन फिर भी हम यही कहेंगे की आईपीएल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया।
Delhi Capitals Team 2021– अब अगर बात करे आईपीएल 2021 की, तो आईपीएल चालू होने से पहले ही टीम के लिए सबसे बुरी खबर यह है की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पूरी लीग से बाहर हो चुके है और दिल्ली टीम के मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कप्तानी की कमान सौपी है।
अब इस पोस्ट में हम दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2021 (Delhi Capitals Team 2021) के बारे में उनके खिलाड़ियों की लिस्ट, मैच का शेड्यूल, मैच का समय और मैच के टेलीकास्ट के बारे में जानेंगे।
यह भी पढ़े- यहाँ जाने चेन्नई सुपर किंग्स टीम 2021 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
दिल्ली कैपिटल्स टीम 2021 – Delhi Capitals Team 2021
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals Team) एक ऐसी टीम है, जिसमे युवा खिलाड़ियों की भरमार है और सभी अच्छे फॉर्म में चल रहे है। आईपीएल 2020 के फाइनल में ये टीम ख़िताब भले ही ना जीत पायी हो, लेकिन अपने प्रदर्शन से टीम ने अपने फैंस का दिल जरूर जीत लिया था।
इस पोस्ट में हम आपको आईपीएल 2021 के लिए, दिल्ली कैपिटल्स टीम 2021 (Delhi Capitals Team 2021) से सम्बंधित पूरी जानकारी देंगे। इस पोस्ट में दी हुई जानकारी यदि आपको अच्छी लगती है तो हमे कमेंट करके भी आप बता सकते है और यदि इसके अलावा आपको दिल्ली की टीम से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमे बता सकते है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम 2021 सूची- आईपीएल के 14वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2021 (Delhi Capitals Team 2021) में कुल 25 खिलाड़ी है, जिसमे 6 बल्लेबाज, 6 ऑल रॉउंडर, 3 विकेट कीपर और 11 गेंदबाज शामिल है। आईपीएल से पहले ही टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही बाहर हो चुके और अब टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।
अब टीम में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), शिम्रोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स शामिल है।
यह भी पढ़े- यहाँ जाने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम 2021 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी लिस्ट 2021 – Delhi Capitals Khilari List 2021
Delhi Capitals Team 2021– दिल्ली कैपिटल्स 2021, आईपीएल की टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
संख्या (S. No.) | दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (Players Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1. | पृथ्वी शाह | बल्लेबाज |
2. | शिखर धवन | बल्लेबाज |
3. | श्रेयस अय्यर (NA) | बल्लेबाज |
4. | अजिंक्य रहाणे | बल्लेबाज |
5. | शिमरॉन हेटमेयर | बल्लेबाज |
6. | स्टीवन स्मिथ | बल्लेबाज |
7. | ललित यादव | ऑल रॉउंडर |
8. | मार्कस स्टोनिस | ऑल रॉउंडर |
9. | अक्षर पटेल | ऑल रॉउंडर |
10 | क्रिस वॉक्स | ऑल रॉउंडर |
11. | आर आश्विन | ऑल रॉउंडर |
12. | टॉम करन | ऑल रॉउंडर |
13. | ऋषभ पंत | विकेट कीपर |
14. | सैम बिलिंग | विकेट कीपर |
15. | विष्णु विनोद | विकेट कीपर |
16. | रिपल पटेल | गेंदबाज |
17. | अमित मिश्रा | गेंदबाज |
18. | अनृच नोर्त्जे | गेंदबाज |
19. | आवेश खान | गेंदबाज |
20. | इशांत शर्मा | गेंदबाज |
21. | कागिसो रबाडा | गेंदबाज |
22. | लुक़मान मेरीवाला | गेंदबाज |
23. | मनिमरण सिद्दार्थ | गेंदबाज |
24. | प्रवीण दुबे | गेंदबाज |
25. | उमेश यादव | गेंदबाज |
यह भी जाने- कौन है अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाला खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब है – IPL 2021 mein Delhi Capitals Ka Match Kab Hai
दिल्ली कैपिटल्स मैच लिस्ट आईपीएल 2021- आईपीएल 2021 में कुल 60 मैच खेले जायेंगे, जिसमे 56 मैच प्लेऑफ के, 2 क्वालीफ़ायर मैच, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल मैच होगा। इस हिसाब से क्वालीफ़ायर मैचों में दिल्ली की टीम को कुल 14 मैच खेलने है, जिनकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते है-
संख्या | दिन | तारीख | समय | जगह | टीम 1 | टीम 2 |
---|---|---|---|---|---|---|
33. | बुधवार | 22 सितम्बर | 7:30 PM | दुबई | दिल्ली कैपिटल्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
36. | शनिवार | 25 सितम्बर | 3:30 PM | शारजाह | दिल्ली कैपिटल्स | राजस्थान रॉयल्स |
41. | मंगलवार | 28 सितम्बर | 3:30 PM | शारजाह | कोलकत्ता नाइट राइडर्स | दिल्ली कैपिटल्स |
46. | शनिवार | 2 अक्टूबर | 3:30 PM | अबू धाबी | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स |
50. | सोमवार | 4 अक्टूबर | 7:30 PM | दुबई | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
56. | शुक्रवार | 8 अक्टूबर | 7:30 PM | दुबई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | दिल्ली कैपिटल्स |
जरूर पढ़े – अगर आप आईपीएल 2021 का पूरा शेड्यूल देखना चाहते है तो आप यहाँ देख सकते है।
दिल्ली कैपिटल्स का मैच कितने बजे चालू होगा 2021 – Delhi Capitals Ka Match Kitne Baje se Chalu Hoga 2021
आईपीएल 2021, भारत में कोरोनावायरस के कारण 2 मई को कुछ समय के लिए रोके जाने के बाद यह 19 सितम्बर से दुबारा शुरू होगा, जिसमे कुल बचे हुए 31 मैच खेले जायेंगे। अगर अब बचे हुए मैचों के समय की बात करें तो, जिस दिन एक मैच होगा उस दिन का मैच भारतीयसमयानुसार शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन दोपहर का मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम का मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के मैच किस चैनल पर आएंगे – Delhi Capitals 2021 Ke Match Kis Channel Par Aayenge
दिल्ली कैपिटल्स मैच लाइव स्ट्रीमिंग – दिल्ली की टीम के मैच आप टीवी, मोबाइल और लैपटॉप या कंप्यूटर पर देख सकते है, इसमें टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 और इंग्लिश में देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देखना होगा। इसके अलावा अगर आप मैच मोबाइल पर देखना चाहते है तो आपको हॉटस्टार का मोबाइल ऐप या फिर हॉटस्टार की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। लैपटॉप और कंप्यूटर पर मैच को देखने के लिए आप हॉटस्टार की वेबसाइट का प्रयोग कर सकते है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े कुछ अन्य सवाल जवाब!
-
दिल्ली कैपिटल्स 2021 का मालिक कौन है?
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप है, जिनकी कंपनियों के नाम GMR Sports Pvt. Ltd. और JSW Sports Pvt. Ltd. है।
-
दिल्ली कैपिटल्स 2021 का कोच कौन है?
आईपीएल 2021 के लिए, दिल्ली कैपिटल टीम के कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग है। ये एक बहुत ही अनुभवी बल्लेबाज खिलाड़ी है और ये अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट वर्ल्ड कप भी जीता चुके है। दिल्ली की टीम के लिए एक असिस्टेंट कोच भी है, जिनका नाम प्रवीण आमरे है।
-
दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड कौन सा है?
दिल्ली कैपिटलस का होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला है, इसमें एक साथ 41,820 दर्शक बैठ सकते है और यह दिल्ली के राज घाट इलाके में स्थित है।
-
दिल्ली कैपिटल्स 2021 का कप्तान कौन है?
आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान भारतीय टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ी ऋषभ पंत है, इससे पहले शश्रेयस अय्यर टीम के कप्तान थे, लेकिन भारत और इंग्लैंड की सीरीज में लगी कंधे की चोट के कारन वो आईपीएल के 14 वें सीजन से बाहर हो चुके है।
-
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल कब जीता था?
दिल्ली कैपिटल की टीम अभी तक एक भी आईपीएल का ख़िताब नहीं जीती है। साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल के फाइनल में पहुँची थी। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट से जीत गयी थी।
हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !
फेसबुक – Facebook | इंस्टाग्राम – Instagram | यूट्यूब– Youtube |
ट्विटर – Twitter | टेलीग्राम – Telegram | पिनटेरेस्ट -Pinterest |
Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है।